नसीराबाद अंचल में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े हर्ष एवं उल्लास से मनाया गया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा पर्व गुरुवार को बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खारी का लाम्बा में संत श्री रामदास जी त्यागी, सनोद में संत श्री रामदास जी महात्यागी, बासक बाबा धाम मन्दिर पर उपासक रणजीत महाराज, भैरव मंदिर राताखेडा में महाराज शिवजी प्रजापति, बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में पुजारी परिवार, बासक बाबा धाम रामपुरा में रमाकांत दास महाराज ( रतनलाल प्रजापति) के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर चेलों ने सन्तों के चरणों में पुष्प अर्पित कर, माला पहनाकर, शाल , नारियल व
वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं कहीं भक्तों ने गुरु बनाकर गुरु कण्ठी धारण की । गुरु पूर्णिमा पर सभी मन्दिरों व आश्रमों में दिन भर भण्डारे भी चलते रहे।


