DESH KI AAWAJ

गोविंद जायसवाल बने महामंत्री,क्षेत्र में खुशी की लहर

भाजयुमो के जिला महामंत्री बने गोविंद जायसवाल,
महराजगंज।
भाजपा के तेजतर्रार पदाधिकारी गोविन्द जायसवाल को भारतीय जनता युवा मोर्चा महराजगंज का जिला महामंत्री बनाये जाने पर जिले में हर्ष व्याप्त है। आप को बता दें गोविंद जायसवाल इसके पूर्व तीन साल तक जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे, इनके मनोनयन पर वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी , रोहन चौधरी , सदर विधायक जयमंगल कनौजिया ,मिठौरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्त, जिला महामंत्री ओमप्रकाश पटेल , मंडल अध्यक्ष चौक अशोक पटेल , करुणेश गुप्ता , ओमप्रकाश जायसवाल , रमेश पटेल , राजेश सिंह , सन्तमुनि त्रिपाठी, प्रफुल्ल गुप्ता सहित आदि सभी पदाधिकारी गण अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं ज्ञापित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

admin
Author: admin