GOOD NEWS : राजस्थान में महिलाओं के लिए खुशखबरी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अब अस्पताल में छुट्टी से पहले ही जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएगा। अस्पताल में ही जन्म प्रमाण पत्र तैयार किया जाएगा और डिस्चार्ज के समय माता-पिता को सौंप दिया जाएगा।
केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी किए आदेश
रजिस्ट्रार कार्यालय ने कहा कि नवजात का जन्म पंजीकरण कराने के 7 दिन के अंदर ही उसके परिवार को जन्म प्रमाण पत्र मिल जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण पत्र इलेक्ट्रॉनिक या अन्य किसी भी प्रारूप में दे सकते हैं। आरजीआई ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र की बढ़ती मांग को देखते हुए इस बात का फैसला लिया गया कि अस्पताल में छुट्टी होने से पहले नवजात बच्चे की मां को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाए।
सरकार ने हाल ही में इसके लिए प्रावधान कर दिए हैं। जन्म प्रमाण पत्र के पंजीकरण के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर के वॉट्सएप पर जन्म प्रमाण पत्र भेज दिया जाएगा। निर्देशों की सख्ती से पालना करवाई जाएगी।


