DESH KI AAWAJ

राष्ट्रीय राजमार्ग नसीराबाद के कोटा चौराहे से दिलवाड़ा पुलिया तक मिस्त्रियों का कब्जा, टेलर सर्विस रोड पर खड़े कराकर करते कार्य, दिन में कई बार लगता है जाम , पुलिस व हाईवे प्रशासन है मौन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। राष्ट्रीय राजमार्ग नसीराबाद के कोटा चौराहे से दिलवाड़ा पुलिया तक के सर्विस रोड पर मिस्त्रियों ने अवैध रूप टेलर खड़े कराकर कार्य कर रहे हैं। जिससे आये दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है । सर्विस रोड पर खड़े रहने वाले टेलरों के कारण रोड पर कई दुर्घटनाऐ हो चुकी है, लेकिन पुलिस प्रशासन व हाईवे प्रशासन इनके विरुद्ध कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं ला रहे हैं, जिससे इनके हौसले बुलंद हो रखे । साथ ही कई टेलर मालिक सर्विस रोड पर ही अपने टेलर खड़े करा जाम की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं। अभी राताखेडा पुलिया के पास सर्विस रोड पर राताखेडा के एक टेलर मालिक की खड़ी गाड़ियों की कारण जाम लग रखा है, जिससे आम राहगीर के साथ अन्य वाहन चालक भी परेशान हो रखे हैं। नसीराबाद पुलिस प्रशासन व हाईवे प्रशासन सख्त कार्रवाई करते हुए सर्विस रोड पर खड़े रहने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान पेश कर कानूनी कार्रवाई करें। जिससे प्रतिदिन होने वाले जाम से आमजन को भी राहत मिल सके।

admin
Author: admin