DESH KI AAWAJ

नसीराबाद रोटरी क्लब द्बारा आयोजित शिविर में सैन्य परिवारों की निशुल्क कैंसर जांच

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । रोटरी क्लब नसीराबाद और प्रमेरिका लाइफ इंश्योरेंस के संयुक्त तत्वाधान में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय नसीराबाद की मोबाइल कैंसर निदान यूनिट के द्वारा आर्मी एरिया नसीराबाद में महिलाओं की कैंसर कि निशुल्क जांच कर परामर्श दिया गया। रोटरी क्लब नसीराबाद के अमित तापड़िया ने बताया कि 21 अगस्त , गुरुवार को लगाये गए इस शिविर में अत्यधिक आधुनिक चिकित्सा उपकरण से युक्त मोबाइल वैन के द्वारा महिलाओ की जाँच की गई । इस शिविर में 109 महिलाओं की कैंसर से संबंधित रोगों की निशुल्क जांच की गई है । शिविर में जनाना अस्पताल और जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के चिकित्सा अधिकारियों और नर्सिंग कर्मचारी ने शिरकत की । आयोजित कैंप में डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, डॉक्टर हंस चोपड़ा, डॉक्टर अभी गुप्ता, डॉ निकिता शर्मा, नर्सिंग स्टाफ माधुरी शर्मा, जुलाना आयुष, अंजलि, शंकर ने सेवाएं दी । प्रमेरिका लाइफ इंश्योरेंस के यूनिट हेड कमल शर्मा ने बताया कि प्रमेरिका लाइफ इंश्योरेंस फौजी के लिए फौजी के द्वारा कार्य करती है और ऑपरेशन सिंदूर की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने इस जांच शिविर को अत्यधिक उपयोगी बताया। इस दौरान आर्मी अधिकारी ने बताया कि प्रमेरिका लाइफ इंश्योरेंस सदैव फौजियों के हित में कार्य करता है और रोटरी क्लब नसीराबाद एक ऐसी संस्था है जो कभी भी मानवता की सेवा के लिए पीछे नहीं रहती है और सदेव सेवा के कार्यों के लिए तत्पर रूप से तैयार रहती है। रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष झवर व सचिव हेमन्त जैन ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद प्रेषित किया।

admin
Author: admin