DESH KI AAWAJ

पहली बार मिले गाड़िया लोहारों को निशुल्क भूखंड
पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने किया केकड़ी में पट्टों का वितरण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

पहली बार मिले गाड़िया लोहारों को निशुल्क भूखंड
पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने किया केकड़ी में पट्टों का वितरण

कहा-राज्य सरकार कर रही आमजन को राहत देने के काम

अजमेर । पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा ने गुरुवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत केकड़ी में आमजन को आवासीय पट्टों का वितरण किया। यहां गाड़िया लोहारों को आजादी के बाद पहली बार निःशुल्क भूखण्ड आवंटित किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम कार्यक्रम में डॉ. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग को राहत देने के लिए संवेदनशील होकर काम कर रही है। प्रशासन शहरों के संग अभियान में बड़ी संख्या में आमजन को लाभान्वित किया गया है।
पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा ने गुरुवार को नगरपालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केकड़ी का अभूतपूर्व विकास हुआ है। पूर्व में केकड़ी अस्पताल 30 बेड का हुआ करता था। आज केकड़ी में 300 बैड की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से बन रही मातृ शिशु यूनिट के पूरा होने के बाद यहां 100 बैड और बढ़ जाएंगे। केकड़ी के तालाबों के कायाकल्प के लिए शीघ्र ही डीपीआर तैयार की जाएगी। इसी तरह सड़क, पानी और अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। केकड़ी क्षेत्र की पेयजल समस्या के निराकरण के लिए 1068 करोड़ रूपए की योजना स्वीकृत की गई है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरु होगा।
उन्होंने कहा कि केकड़ी में आजादी के बाद से गाड़िया लोहारों को मकान का इंतजार था। उनकी यह प्रतीक्षा अब समाप्त होगी। उन्होंने गाड़िया लोहार, कालबेलिया एवं अन्य व्यक्तियों को पट्टों का वितरण किया।
डॉ. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशील होकर आमजन को राहत देने के लिए काम कर रही है। प्रशासन शहरों के संग अभियान में बड़ी संख्या में लोगों को लाभान्वित किया गया है। यह अभियान अभी जारी रहेगा। केकड़ी शहर में अब तक 300 पट्टे जारी किए गए हैं। आगे और भी लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
इस अवसर पर युवा नेता सागर शर्मा, कमलेश साहू, शैलेंद्र सिंह शक्तावत, प्रधान धाकड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।
सिलिकोसिस जांच वैन का शुभारंभ_
पूर्व कैबिनेट मंत्री व केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा ने गुरुवार को केकड़ी अस्पताल परिसर में सिलिकोसिस जांच वैन का शुभारंभ किया। इस वैन में सिलिकोसिस से सम्बंधित सभी तरह की जांचें तुरंत हो सकेंगी।

admin
Author: admin