DESH KI AAWAJ

प्रथम बाबा भगवान दास वुड्स क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

प्रथम बाबा भगवान दास वुड्स क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

पंडित पवन भारद्वाज // दिव्यांग जगत
मुंडावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव जाट बहरोड़ में शहीद सुरेन्द्र तक्षक राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान पर प्रथम बाबा भगवान दास वुड्स क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता का शुभारंभ बाबा भगवान दास के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच प्रतिभा रमेश तक्षक रहे।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि सोनू चौधरी निदेशक सोनू सुपर स्पीड लॉजिस्टिक ,बिजेंद्र चौधरी निदेशक इंडिया ट्रेलर ट्रांसपोर्ट पूणे,दीपेश चौधरी समाजसेवी,राजेश चौधरी निदेशक इंडिया ट्रेलर ट्रांसपोर्ट नीमराना, मिस्टर राजस्थान संदीप चौधरी रहे। यूथ क्लब जाटबहरोड़ अध्यक्ष अखिलेश महलावत के नेतृत्व में यूथ क्लब के सभी सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा पहना स्वागत एवं सम्मान किया।अध्यक्षता कर रहे सरपंच सुरेन्द्र चौधरी ने उद्घाटन मैच के लिए मोलावास एवं नांगल उदिया क्लब के मध्य टॉस करवाया। जिसमें मोलावास क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।प्रतियोगिता में विजेता टीम को 15हजार व उपविजेता टीम को 71सौ रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।इस दौरान पिच क्यूरेटर राजेन्द्र प्रसाद,मंच संचालक जगदीप चौधरी,अम्पायर नितेश एवं माइकल, मोहित,दीपक,सतेंद्र चौधरी,अनिल,आकाश जडेजा,पंच संदीप चौधरी,रणसिंह, ओमप्रकाश पीटीआई,नवदीप,निखिल,मोंटा, मिंका चौधरी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

admin
Author: admin