बनेवडा राजकीय विद्यालय मे मनाया विदाई समारोह
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनेवडा के चबूतरीयया में मंगलवार को पांचवी कक्षा का विदाई समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया । जिसमें पांचवी कक्षा के छात्रों में अपनी स्कूल को एक बजाज का पंखा भेंट किया । स्कूल के शिक्षको ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की । समारोह के दौरान बच्चों को तिलक लगा, रोली बांधकर विदाई की गई । इस मौके पर शिक्षक रामलाल, रोहित कुमार , शंकर लाल मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया और तरक्की और शिक्षा पर जोर देने का मंत्र दिया । बच्चे अपने स्कूल को पंखा भेट करके बहुत प्रसन्न नजर आए। स्कूल के अध्यापकों ने भी बच्चों को परीक्षा हेतु परीक्षा सूत्र दिए। विदाई समारोह में बनेवड़ा संघर्ष समिति के जितेंद्र सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।


