DESH KI AAWAJ

हर घर तिरंगा -हर घर स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत नसीराबाद नगरपालिका द्बारा आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण एवं तिरंगा वितरण कार्यक्रम हुआ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नगरपालिका नसीराबाद द्वारा ‘‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान’’ का आयोजन 2 अगस्त से 15 अगस्त तक किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना जागृत करना, साथ ही नगर में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।
अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 12 अगस्त को अधिशासी अधिकारी पिन्टू लाल जाट के निर्देशन में नगरपालिका परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता एवं राष्ट्रीय ध्वज सम्मान की शपथ दिलवाने से हुई, जिसमें नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं नगर के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इसके पश्चात अधिशासी अधिकारी द्वारा घर-घर तिरंगा वितरण अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अभियान के तहत नगरपालिका के कर्मचारी नगर के प्रत्येक वार्ड में जाकर घर-घर तिरंगा वितरित करेंगे, ताकि 15 अगस्त के अवसर पर नगर का प्रत्येक घर तिरंगे से सुसज्जित हो।
अधिशासी अधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि “राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी और एकता का प्रतीक है। तिरंगे का सम्मान और स्वच्छता का पालन, दोनों ही हमारे देश को गौरवान्वित करते हैं।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दें और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सक्रिय योगदान दें।
इस दौरान नगरपालिका नसीराबाद स्टाफ पुष्पेन्द्र पालरिया प्रषिक्षु , महेन्द्र सिंह चौहान, नवीन रियाड़, आकाश घुस्सर, पूजा गुर्जर, उपदेश शर्मा, लीलाधर भाटी, प्रेमसुख, मनीष कुमार मीणा, सुरेन्द्र कुमार जाट, ज्योति यादव, सफाई शाखा एवं शहरी नरेगा लाभार्थियों की उपस्थिति रही।

admin
Author: admin