DESH KI AAWAJ

हर घर तिरंगा से गुंजा पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नसीराबाद

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, नसीराबाद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में प्राचार्य रमेश चन्द्र मीणा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नसीराबाद छावनी क्षेत्र में पदयात्रा की। यात्रा के दौरान “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को तिरंगे के महत्व, उसके सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना पर प्रेरक संदेश दिए। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के प्रति गौरव की भावना को जागृत करना था। कार्यक्रम में शिक्षक एवं अभिभावक गण ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यार्थियों का स्वागत किया। अंत में प्राचार्य ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां आने वाली पीढ़ी में देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और प्रबल बनाती हैं।

admin
Author: admin