DESH KI AAWAJ

मुंडावर ब्लॉक राशन डीलर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव  अतर सिंह चौधरी  बने अध्यक्ष   

मुंडावर ब्लॉक राशन डीलर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव  अतर सिंह चौधरी  बने अध्यक्ष   

                          पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत  

मुंडावर ब्लॉक राशन  डीलर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए । अतर सिह चौधरी ने अपने प्रतिद्वंदी को 2 मतों से हराया । अतर सिह  चौधरी अध्यक्ष को राशन डीलर संघ के जिला अध्यक्ष सूरज भान यादव ने शपथ दिलाई ।  मुंडावर ब्लॉक के राशन डीलर अध्यक्ष बनने के बाद अतर सिंह चौधरी हेमंत कुमार जसाई , मनीष यादव,  विक्रम सिंह यादव,  चंद्रप्रकाश आदि लोगों ने विधायक निवास पर जाकर विधायक  से मिले । मुंडावर विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी ने नए अध्यक्ष को साफा पहनाकर स्वागत किया गया । मुंडावर ब्लॉक के राशन डीलरों की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।  कार्यकारिणी में विक्रम यादव , मनीष यादव , हेमंत कुमार जसाई , विजय शर्मा , आभास शर्मा , मनोज चौधरी,  धर्मेंद्र चौधरी सराय कला , संदीप चौधरी जागीवाड़ा,  संपत शर्मा , महेश कुमार , सुरेंद्र सिह झंझारपुर , सत्येंद्र , रोशन लाल सभी डीलरों ने  सर्व सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार किया ।

admin
Author: admin