DESH KI AAWAJ

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों के बनने से मसूदा वासियों में खुशी, सांसद का जताया आभार

सांसद भागीरथ चौधरी ने लगभग 945 लाख़ की लागत से मसूदा ब्लॉक की 3 प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का किया लोकार्पण

मसूदा ब्लॉक की 38 किमी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का लोकार्पण किया सांसद भागीरथ चौधरी ने मसूदा विधायक राकेश पारीक ने की अध्यक्षता

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों के बनने से मसूदा वासियों में खुशी, सांसद का जताया आभार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर सांसद श्री भागीरथ चौधरी के अनुशंषा पर प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना फेज तृतीय के अन्तर्गत स्वीकृत एवं निर्मित मसूदा ब्लॉक की तीन सडकों का लोकापर्ण एवं शुभारम्भ कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया, सांसद चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के सब का साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास की सोच के आधार पर क्षेत्र के वार्डपंच ,सरपंच से लेकर विधायक तक को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया । जनप्रतिनिधि होने के नाते सब मिलकर क्षेत्र का सर्वोतम विकास करें । विकास के मामले में राजनीति ना हो इसी सोच के चलते सभी जनप्रतिनिधियों को लोकार्पण कार्यक्रम में आमंत्रित भी किया गया। जालिया में आयोजित कार्यक्रम में जालिया द्वितीय से कानिया तक 169.70 लाख की लागत से बनी 8 किमी सड़क, नन्दवाडा से केलू लोडियाना तक 256 लाख की लागत से बनी 08 किमी सडक का लोकार्पण गांव नन्दवाडा में आयोजित कार्यक्रम में किया मसूदा-लोरडी विजयनगर तक 22 किमी सड़क का शेरगढ में लोकार्पण हुआ । उक्त कार्यक्रम सांसद भागीरथ चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक मसूदा राकेश पारीक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए । जिसमें मसूदा प्रधान मीनू कंवर राठौड, जिला परिषद सदस्य काली देवी गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य मुकेश शर्मा, पुखराज भील, सरपंच ग्राम पंचायत जालिया द्वितीय- आदित्य कुमार खेतावत, सरपंच ग्राम पंचायत नन्दवाड़ा रेणु गुर्जर, नवीन शर्मा, ओम पांड्या, प्रभुलाल चौधरी, सुभाष वर्मा, सुरेन्द्र सिंह राठौड, कैलाश चौधरी, हरकरण चौधरी, विरेन्द्र सिंह कानावत, प्रहलाद शर्मा, आशिष सांड, गणपत सिंह रावत, सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता , सम्बन्धित क्षेत्रों के सैंकडो गणमान्य नागरिक एवं बडी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहे। क्षेत्र वासियों ने वर्षो से उपेक्षित इन सड़कों के निर्माण हेतु सांसद का आभार व्यक्त करते हुए जोरदार स्वागत किया। सांसद चौधरी द्वारा भिनाय ब्लॉक की सडको का लोकार्पण 27 फरवरी रविवार को भव्य कार्यक्रम के रुप में किया जायेगा । जिसमें भिनाय से टाटोंटी सडक 10 किमी, बरली-गनेहडा-निमेडा-लामगरा-देवलियाकला जिला सीमा तक सडक 12.30 किमी, भिनाय लामगरा रोड से गुढाकला वाया भैरुखेडा उदयपुर खेडा, चांपानेरी, गुढाखुर्द तक सडक 12.30 किमी एवं टांटोटी राममालिया-रघुनाथगढ-बरला-करला-केरियाखुर्द-बालापुरा-बडगांव -एमडीआर 74 सडक 08.50 किमी सम्मलित हैं। इन सडकों का लोकापर्ण कार्यक्रम भिनाय, गनाहेड़ा, गुर्जरों का झांपड़ा -घणा एवं बालापुरा में आयोजित होंगें।

admin
Author: admin