DESH KI AAWAJ

डॉ कृष्ण कुमार टेकाड़िया को शिक्षा शास्त्री को पीएचडी की उपाधि मिली         

डॉ कृष्ण कुमार टेकाड़िया को शिक्षा शास्त्री को पीएचडी की उपाधि मिली         

पंडित पवन भारद्वाज      
                               सोडावास निकटवर्ती गांव माजरीखोला के  डॉ कृष्ण कुमार टेकाड़िया को शिक्षा शास्त्री को पीएचडी की उपाधि मिली । अजरका के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत  डाॅ.कृष्ण कुमार टेकाडिया शिक्षाशास्त्री को राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के (संस्कृत विभाग ) वैदिक  संस्थान से शोध निर्देशिका सह आचार्य डाॅ. सुशीला बुन्देला के निर्देशन में “महाभारताधारित प्राचीन संस्कृत नाटकों की नाट्य-वस्तु का तुलनात्मक विवेचन” विषय पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई । इनके अनेक शोध-पत्र विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं । इसके साथ ही हवन-यज्ञकर्म, फेरे इत्यादि ज्योतिष कर्मकाण्ड कराने में भी सिद्धस्त हैं । ये कवि एवं मनीषी के रूप में प्रसिद्ध सादगी के धनी हैं । इन्होनें “राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नव- देहली (नई दिल्ली) के लखनऊ परिसर” से संस्कृत माध्यम से ‘शिक्षाशास्त्री’ की शानदार उपाधि भी प्राप्त कर रखी है ।                         

admin
Author: admin