प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम तबीजी में
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त की राशि के हस्तानांतरित करने का जिला स्तरीय कार्यक्रम राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र तबीजी में शुक्रवार 13 मार्च को सायं 5 बजे होगा। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि इसका राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम गुवाहाटी असम में आयोजित किया जाएगा। अजमेर के जिला स्तर पर कार्यक्रम में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसी प्रकार ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 22वीं किश्त के रूप में हस्तानांतरित की जाएगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा राज्य में विभिन्न स्थानों पर उपस्थित कृषकों से संवाद करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खोरवाल को नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र तबीजी के निदेशक डॉ. विनय भारद्वाज, सहकारी समितियां के उप रजिस्ट्रार राजीव कजोट एवं केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्धक निदेशक हरीश सिवासिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

