DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के राजकीय चिकित्सालय परिसर में नर्सिंग महिला कर्मी व नर्सिंग कर्मी युवक के बीच हुआ विवाद , नर्सिंग कर्मी के नशे में होने व महिला सहकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने पर परिजनों ने आकर पीटा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद शहर के राजकीय अस्पताल में शनिवार सुबह नर्सिंग स्टाफ के बीच मामूली कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, मेल नर्सिंग स्टाफ के एक कर्मचारी ने महिला नर्सिंग कर्मी के साथ ड्यूटी के दौरान अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और काम करने से मना कर दिया। सहकर्मी नशे में होने पर विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक जा पहुंचा। घटना की खबर लगते ही महिला नर्सिंग कर्मी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की होने के बाद परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी । महिला नर्सिंग कर्मी का कहना है कि मेल नर्सिंग स्टाफ ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया। वहीं सहकर्मी द्बारा अभर्द व्यवहार करने व गाली गलौज करने पर महिला नर्सिंग कर्मी ने सिटी पुलिस थाना नसीराबाद में लिखित में शिकायत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

admin
Author: admin