DESH KI AAWAJ

आज रात 8 बजे होगी दिव्यांग मुद्दों पर चर्चा : पढ़े खबर

राजस्थान में दिव्यांगजनो की स्थिति बेहद खराब हैं। इसका प्रमुख कारण दिव्यांगजनो के पास रोजगार का नही होना एवं ऊंट के मुंह मे जीरे के समान पेंशन मिलना।

कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जो दिव्यांगजनो के लिए विधानसभा में घोषणा की गई हैं उस घोषणा का लाभ उन दिव्यांगजनो को दिया जाएगा जो दैनिक दिनचर्या के लिए दूसरों पर निर्भर हैं।

अब सवाल यह हैं कि सरकार यह कैसे तय करेगी कि यह दिव्यांग व्यक्ति दुसरो पर निर्भर हैं।

जहां तक दिव्यांग जगत को सूत्रों से जो खबर प्राप्त हुई हैं उसके अनुसार सरकार दिव्यांगता प्रतिशत के आधार पर निर्णय कर सकती हैं।

लेकिन अगर सरकार जैसे 80,90,100 प्रतिशत दिव्यांग लोगों को प्रतिमाह 1000 रुपये देती हैं तो इनमें भी सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा हैं।

https://www.facebook.com/DivyangJagat/

कई ऐसे हैं जो शरीर से पूरी तरह स्वस्थ हैं लेकिन एक हाथ नही है फिर भी उसके पास 90 प्रतिशत का दिव्यांग प्रमाण पत्र हैं।

आज राजस्थान के दिव्यांगजनो से जुड़े तमाम प्रमुख बिन्दुओ पर फेसबुक के दिव्यांग जगत के ऑफिसियल पेज पर 8 बजे लाइव कार्यक्रम रखा गया हैं।

https://www.facebook.com/DivyangJagat/ इस लिंक पर क्लिक करके आप इस पेज को फॉलो करें और आज 8 बजे जुड़ जाए। आप भी अपने विचार फेसबुक लाइव के माध्यम से रख सकते हैं।

admin
Author: admin