DESH KI AAWAJ

श्री भाग्योदयेश्वर महादेव मंदिर केकड़ी में सहस्त्र जलधारा से भक्तो ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्रावण मास की पुण्यधारा में आस्था का भव्य संगम रविवार, 3 अगस्त को केकड़ी के अजमेर रोड स्थित श्री भाग्योदयेश्वर महादेव मंदिर में देखने को मिला। मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित सहस्त्रधारा जलाभिषेक महोत्सव में श्रद्धा का सागर मंडल उमड़ पड़ा। शिवभक्तों ने विधिपूर्वक भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर धर्म, श्रद्धा और भक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। मंदिर समिति अध्यक्ष महावीर विजयवर्गीय ने बताया कि परंपरानुसार प्रतिवर्ष श्रावण मास में सहस्त्रधारा के माध्यम से भगवान भाग्योदयेश्वर महादेव का विशेष जलाभिषेक किया जाता है। इस वर्ष भी आयोजन का शुभारंभ रविवार प्रातः भक्तिरस से सराबोर वातावरण में हुआ।
समिति उपाध्यक्ष कैलाश चंद मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रख्यात पंडिताचार्य रामचरण शास्त्री अपने सहयोगी पंडितगणों के साथ वेदमंत्रों व शिव स्तुति से पूजन विधि सम्पन्न करवाई । पूजन में समिति जुड़े दाम्पत्य जोड़ों ने विशेष भागीदारी निभाई और प्रातः 9:15 बजे आरंभ हुए पूजन के पश्चात दोपहर 12:15 बजे से सहस्त्रधारा द्वारा जलाभिषेक की शुरुआत हुई, जो निरंतर 3 घंटे तक—अर्थात 3:15 बजे तक चला।
कोषाध्यक्ष रामराज जांगिड़ ने बताया कि जलाभिषेक के उपरांत भगवान भाग्योदयेश्वर को सुगंधित पुष्पों से अलंकृत किया गया तथा विशेष महाआरती सायं 4:15 बजे की गई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
इस अवसर पर मंदिर समिति के समस्त सदस्य, माताएं, बहनें, युवा व बाल श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आयोजन में भाग लिया जलाभिषें किया। सचिव रामधन प्रजापत ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य श्रावण मास में शिवभक्ति की भावना को ओर समाज को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ना रहा।

admin
Author: admin