DESH KI AAWAJ

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु 

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु 

दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज

सोड़ावास 27 जून । ग्राम पंचायत
जालावास के गांव मनेठी में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया।कथावाचक स्वामी प्रह्लाद दास आचार्य गोवर्धन धाम ने कंस की क्रूरता का वर्णन कर भगवान श्रीकृष्ण जन्म का वृतांत सुनाया।इस दौरान श्रीकृष्ण जी की झांकी निकाली गई।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बधाईयां देकर प्रसाद वितरण किया गया ।संगीतमय कथा में श्रद्धालु झूमकर नाचे।इस अवसर पर जालावास उप सरपंच सुरेश मिश्रा,जिला यूथ कांग्रेस महासचिव विनोद मिश्रा,पूर्व सरपंच सुंदर लाल मिश्रा,भीम सिंह पूर्व उपसरपंच हुलमाना, ऊर्मिला,सुमन, सुनीता,कमला,विमला,संतोष,नीलम,शारदा,रुचि संजय शर्मा,लाली,पूनम,कृष्णा,कमलेश,अनिता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

admin
Author: admin