DESH KI AAWAJ

केबानिया में दीनदयाल उपाध्याय अन्तोदय शिविर का हुआ आयोजन, ग्रामीणों ने उठाया लाभ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत केबानिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा के तहत शिविर का आयोजन किया गया । ग्राम विकास अधिकारी रामजी लाल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर प्रभारी तहसीलदार टाटोटी शिवराम मीणा के निर्देशन में मौके पर ही अनेक राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। शिविर में सीमा ज्ञान के 3 प्रकरण, नामांतरण के 2 ,
रास्तों के 3 प्रकरण
आपसी सहमति बंटवारा 4 प्रकरण,
पंचायत राज विभाग द्वारा 5 पट्टे वितरण किए गए।जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा लिकेज 5,
कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण के 35 नमूने व 10मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण ,वन विभाग द्वारा पौधे वितरण 38 पौध रोपण 1,
विद्युत विभाग द्वारा बिजली के तारों से लगे हुए 8 पेड़ों की छगांई की गई ।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 41 आवेदनों का निस्तारण किया गया।
इस दौरान सरवाड़ उपखण्ड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर ने ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया ।इस दौरान मौके पर उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर , केबानिया सरपंच विजय कंवर, तहसीलदार टांटोटी शिवराम मीणा, सहायक विकास अधिकारी रघुवीर सिंह, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र आचार्य, डेटा एंट्री ऑपरेटर ज्ञान चंद कीर, कनिष्ठ लिपिक सुरेश घटाला सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

admin
Author: admin