पुलिस नाकाबंदी में पकड़े डोडा पोस्त तस्करी के आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई सजा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में वर्ष 2016 में हाइवे पर ग्राम झड़वासा के पास नाकाबंदी के दौरान प्रशिक्षु आईपीएस तेजस्विनी गौतम द्वारा सदर थाना के जाप्ते के साथ एक कार और ट्रक को रुकवा कर उसके तलाशी लिए तो दोनों वाहनों में 904 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया था । वही मौके से हरियाणा निवासी भजनलाल सुखविंदर व जितेंद्र को गिरफ्तार पर न्यायालय में चालान पेश किया गया था। जहां विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 21 गवाह और 41 दस्तावेज प्रदर्शित करवाए गए थे। न्यायालय में अपर लोक अभियोजक महेंद्र चौधरी के तर्कों से सहमत होते हुए तीनों आरोपियों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवीन मीणा ने तीनो आरोपियों को 10 -10 वर्ष के कठोर कारावास व एक एक लाख रुपये प्रत्येक को अर्थ दंड से दंडित करते हुए सजा सुनाई, वहीं एक आरोपी लाल सिंह को सन्देह का लाभ देते हुए दोष मुक्त कर बरी किया।

