DESH KI AAWAJ

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई
-नियामत जमाला-
भादरा, 19 नवंबर / कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व प्रधान मंत्री स्व.इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर याद किया। नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर माला व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर याद किया।वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर शब्बीर हुसैन खान, भंवर खान कायमखानी, विनोद शर्मा, मालचंद राजपुरोहित, महमूद भाटी, सतपाल नेहरा , रविन्द्र मोठसरा, शकील गौरी, महावीर प्रसाद राजपुरोहित, दीपक शर्मा , रूपचंद बामनिया, कृष्णा बरोड़, नत्थू कुरैशी, सुशील चाचाण, इस्पाक अहमद, ताज मोहमद ,आरिफ खान, सुनील महिपाल, मौलाना मोहम्मद यूसुफ, डा. फूल मोहमद व लाल मोहम्मद आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो_जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी को याद करते कांग्रेस कार्यकर्ता

admin
Author: admin