चोरो ने मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की केबिन का चद्दर तोड़ लाखों का सामान ले भागे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद सदर थाना अंतर्गत देरांठू के बामणिया बालाजी चौराहे, कोटा रोड पर स्थित एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की केबिन से मगंलवार रात्रि में अज्ञात चौरों ने केबिन के साईड से चद्दर के बोल्ट तोड़कर अन्दर घुसे व केबिन में रिपेयरिंग के लिए रखी चार मोटर साईकिलो के एलाईवील मय टायर, तीन गाड़ियों के इंजन, एक सर्विस इंजन कम्प्लीट, तीन इन्वेंटर बैटरी सहित केबिन में रखे मोटरसाइकिल के पार्ट्स चोरी कर ले गए। जिससे पीड़ित ग्रामीण के करीब एक लाख रुपए का नुक़सान हो गया। इस सम्बन्ध में पीड़ित चेतन पुत्र शौकिन फडौल्या ने नसीराबाद सदर थाना में अज्ञात चौरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
जानकारी में आया है कि इस चौराहे पर फल फ्रुट बेचने की आड़ में कुछ युवक नशे की वस्तुएं अफीम, गांजा बेचते हैं व आठ से दस युवक हमेशा चौराहे पर नशा करते रहते हैं। पूर्व में भी पुलिस ने द्बारा एक चोरी की मोटरसाइकिल व अन्य सामग्री सहित इन लोगों को पकड़ा था । ग्रामीणों ने इन पर ही शंका व्यक्त करते हुए कार्यवाही की मांग की है ।


