लोहरवाड़ा विधालय मे पानी नहीं मिलने पर तिरंगा रैली में प्यास से बेहाल हुए बच्चे, ग्रामीण भामाशाह ने टेंकर मगांकर बच्चों की बुझाई प्यास ,5 दिन से लोहरवाड़ा के ग्रामीणों को नहीं मिला पानी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। जल है तो कल है , के नारे से जुड़ा सरकार व जलदाय विभाग का नारा झूठा होता नजर आ रहा है । बीसलपुर लाइन योजना में जुटे लोहरवाड़ा टेंक से पानी की लाईने खाली पड़ी है , ग्रामीण क्षेत्रों में बनी पानी टंकियां भी खाली पड़ी है । लोहरवाड़ा ग्राम में भी 5 दिन से पानी नहीं आने से मंगलवार को विधालय की और से निकाली गई तिरंगा रैली के दौरान ग्रामीण और स्कूल के बच्चे तेज गर्मी व प्यास से परेशान हो गए। वहीं कर्मचारियों का कहना है चार दिन और नहीं मिलेगा पीने तक का पानी । वहीं प्यास से परेशान ग्रामीणों व स्कूल के बच्चों को अजय उदय व श्री राम कलवानिया ने पानी का टेंकर मगांकर बच्चों की प्यास बुझाई व दो दिन तक पानी विधालय के टेंक में डलवाया। पानी की व्यवस्था हेतू जलदाय विभाग के कर्मचारियों को किया कॉल तो बोला नहीं मिलेगा चार दिन तक पानी। वहीं ग्रामीणों द्वारा जानकारी करने पर पता चला की टेंक पर कार्यरत कर्मचारी शराब पीये रहता है , जिसके कारण कई बार मशीन चालू छोड़ देते हैं , जिसके कारण आए दिन पानी की मोटर जल जाती है , जिससे इससे जुड़े आस पास के ग्रामीणों को पांच पांच , छ छ दिन तक पानी नहीं मिल रहा है । वह कर्मचारियों की लापरवाही से आए दिन ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ता है । वह परेशान ग्रामीणों को पानी के लिए टेंकर डलवाने पड़ रहे हैं । जिस पर आक्रोशित लोहरवाड़ा सहित देरांठू , भटियाणी, चाट , मगंरी के ग्रामीणों ने टेंक पर कार्यरत कर्मचारी को हटाने व पानी की व्यवस्था सुचारू करवाने की मांग जलदाय विभाग के अधिकारियों से की । व्यवस्था शीघ्र नहीं सुधरने पर जलदाय विभाग का घेराव कर प्रदर्शन करने की चेतावनी ग्रामीणों ने विभाग को दी है।


