DESH KI AAWAJ

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अस्पताल में भर्ती

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गई है। गुरुवार देर रात गहलोत को सीने में कुछ तकलीफ और दर्द हुआ। इस पर शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री निवास का स्टाफ और चिकित्सा मंत्री डाक्टर रघु शर्मा उन्हे एसएमएस अस्पताल लेकर गए जहां ईसीजी और अन्य जांचे करवाई गई। उनके एक आर्टरी में ब्लाकेज होने की बात सामने आई है।

चिकित्सकों ने गहलोत को एंजियोग्राफी करवाने की सलाह दी है। फिलफल गहलोत को अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रखा गया है। गहलोत का आज शाम दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। वहां उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उनकी मुलाकात होनी थी।

admin
Author: admin