किशनगढ़ स्थित मां वैष्णो देवी धाम मन्दिर पर वैष्णव समाज का करियर काउंसलिंग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा युवा महासभा एवं शिक्षा निधि के तत्वाधान में वैष्णव समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग शिविर किशनगढ़ स्थित मां वैष्णो देवी धाम में सानंद संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशन वैष्णव तिहारी थे । जिनके माध्यम से एनएमएमएस में समाज के चयनित चार प्रतिभाओं को टैबलेट दिया गया। समारोह की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष एवं शिक्षा निधि संयोजक श्याम सुंदर वैष्णव हरिद्वार ने की । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु प्रकाश , अजमेर छात्रावास अध्यक्ष सुभाष वैष्णव खोडा गणेश , रतनलाल वैष्णव, कानपुरा समिति अध्यक्ष मदन दास वैष्णव , किशनगढ़ समिति अध्यक्ष रूपनारायण वैष्णव रहे। कार्यक्रम में एसीबीई ओ प्रथम तरुण प्रसाद कक्षा 12 में प्रथम रही , सुश्री चंचल वैष्णव एवं कक्षा 10 में प्रथम रहे नव्या वैष्णव एवं देवेश वैष्णव का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक महासभा अध्यक्ष श्याम सुंदर वैष्णव हरिद्वार ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी वैष्णव समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम इस बार किशनगढ़ में मां वैष्णो देवी धाम में आयोजित किया गया। इस समारोह में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली समाज की प्रतिमाओं को सम्मानित किया गया। इनमें लगभग 75 प्रतिभाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके साथ-साथ कक्षा 12 एवं कक्षा 10 में प्रथम रही प्रतिभाओं को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया । इनमें कक्षा 12 में चंचल वैष्णव 98.60% एवं कक्षा 10 में नव्या वैष्णव व देवेश वैष्णव 97.17 प्रतिशत को टैबलेट दिया गया । इसके साथ-साथ कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में समाज की 85% से अधिक अंक लाने वाली प्रतिभाओं को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ राज्य सेवा में नवनियुक्त एवं खेलकूद में राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाने वाले प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कैरियर काउंसलिंग एवम संस्कार शिविर के अंतर्गत श्रीमती वीणा अग्रावत , किशनलाल वैष्णव तिहारी , ओमप्रकाश वैष्णव सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी , उत्तम वैष्णव युवा महासभा अध्यक्ष एवम मार्तण्ड संपादक एस एन वैष्णव ने सम्बोधित किया । इनमे मुख्य बिंदु सामाजिक एवम धार्मिक मुल्यों को जीवन मे अपनाना केरियर बनाने के लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन,माता पिता एवं बुजुर्गो का सदैव सम्मान कडी मेहनत , समर्पण भाव एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी तय करना है। कार्यक्रम के अंत मे महासभा अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्याम सुंदर वैष्णव( हरिद्वार ) ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के भामाशाहों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर किशनगढ समिति के अध्यक्ष रूपनारायण अग्रावत ,प्रवीण तत्ववेदी , गणपत चित्रानागा , राधेश्याम वैष्णव पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद किशनगढ, ओमप्रकाश वैष्णव, सूबेदार ओमप्रकाश वैष्णव मोहनपुरा, ओमप्रकाश वैष्णव आखिरी , हेमराज वैष्णव सहित कई समाज बंधु , मातृशक्ति अभिभावक उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफल संचालन एस एन वैष्णव ने किया।


