प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 – शुक्रवार को 12 ग्राम पंचायतों में लगे शिविर
प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 – शुक्रवार को 12 ग्राम पंचायतों में लगे शिविर
पात्रकार बृजेश कुमार नावरिया
जयपुर, 03 दिसम्बर। शुक्रवार को 12 ग्राम पंचायतों दुर्जनियावास, तूंगा, सवाई माधोसिंहपुरा, भीलपुरा, बुगालिया, साईवाड, सामोद, श्यामी की ढाणी बरडोती, दांतरी, गगांती कलां, गोरधनपुरा और शाहपुरा ग्राम पंचायतों में ‘ प्रशासन गांवों के संग अभियान‘ के तहत शिविर लगाये गये।
‘प्रशासन गांवों के संग अभियान‘ के तहत ग्राम पंचायतों पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग आयुर्वेद एवं सहकारिता विभाग सहित 22 विभागों से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। आमजन में भी इन शिविरों को लेकर खासा उत्साह है। संबंधित ग्राम पंचायत पर आयोजित हो रहे शिविर पर प्रार्थी आते हैं एवं अपनी समस्या का निस्तारण करवाते हैं। काम होने के पश्चात सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सेल्फी पॉइंट पर ‘आज मेरा काम हुआ आज मैं खुश हूॅ‘ पर लाभान्वित सेल्फी भी लेते हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित साहित्य में भी लोग रुचि दिखा रहे है।
सेवा कार्यों के लिए ऋण उपलब्ध

