DESH KI AAWAJ

राष्ट्रीय राजमार्ग नसीराबाद के देरांठू रामसर रोड पुलिया के नीचे टेलर की टक्कर से बाईक सवार बस चालक की हुई मौत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। राष्ट्रीय राजमार्ग भीलवाड़ा किशनगढ़ के नसीराबाद क्षेत्र के देरांठू व रामसर रोड के आवागमन के लिए बनी पुलिया के नीचे एक तेज रफ्तार टेलर चालक ने एक बाईक सवार पर टेलर चढ़ा दिया, जिसके मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नसीराबाद के सुत्तरखाना मौहल्ला निवासी ओमप्रकाश गुर्जर (69) पुत्र छीतरमल गुर्जर देरांठू मार्ग स्थित सिल्वर स्टार स्कूल में विधालय वाहन चलाता है। मंगलवार सुबह स्कूल के बच्चों को स्कूल छोड़ने के पश्चात बाईपास पर ही स्कूल बस का काम करा रहा था। जहां सामान की जरूरत होने पर सामान लेने मोटरसाइकिल पर नसीराबाद जा रहा था। वहीं पुलिया के नीचे साईड से आये एक तेज रफ्तार टेलर चालक ने मोटरसाइकिल चालक ओमप्रकाश के टक्कर मारी दी , जिससे वो नीचे गिर गया, वहीं टेलर की रफ्तार तेज होने टेलर वाहन चालक के ऊपर से निकल गया। जिससे ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नसीराबाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वह शव को नसीराबाद चिकित्सालय के मौर्चरी में पहुंचाया। वह टेलर को जब्त कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। वह टेलर चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

admin
Author: admin