श्री चन्द्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर मे भैया/बहिनों ने मनाया वार्षिकोत्सव
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामलाल सिंघल नगर संघचालक, विशिष्ट अतिथि अमित ऐरन, नितिन सिंघल, प्रतिक सिंघल व जिला सचिव संजय शर्मा और विद्यालय सचिव मधु दीदी उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत दीप मंत्र के साथ हुई, जिसमें सभी भैया बहनों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी । जिसमें स्वागत नृत्य, अंग्रेजी भाषण,संस्कृत भाषण, संस्कृत गीत, नशा मुक्ति और ऑपरेशन सिंदूर पर नाटक रहे। कार्यक्रम मे बडी संख्या मे उपस्थित अभिभावको ने नशा मुक्ति पर हुए एकांकी व ऑपरेशन सिंदूर पर कार्यक्रम की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की । कार्यक्रम सराहनीय होने पर विद्यालय मे कार्यरत आचार्य/दीदी का भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला सचिव संजय शर्मा के द्वारा भैया बहनों को भगवान श्री राम के जीवन के बारे में बताया गया । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अमित ऐरन ने विद्यालय जीवन के अपने अनुभव साझा करते हुए एक संस्कारी बालक के गुणो की चर्चा करते हुए तथा उन्हे पर जीवन मे अपनाने का आग्रह किया। सभी भैया बहनों को आए हुए अतिथियों के द्वारा पारितोषिक दिया गया व कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार घुस्सर द्वारा धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया ।


