DESH KI AAWAJ

भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा पाली ने उपखण्ड अधिकारी को रिट परीक्षा में हुई अनियमिता को लेकर मुख्यमन्त्री के नाम सोपा ज्ञापन

पाली न्यूज जयंतीलाल जोशी
भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा पाली ने उपखण्ड अधिकारी को रिट परीक्षा में हुई अनियमिता को लेकर मुख्यमन्त्री के नाम सोपा ज्ञापन

भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा पाली जिलाध्यक्ष पी.पी.घाँची के तत्वाधान में पाली जिले के प्रत्येक तहसील कार्यालय पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी जी को ज्ञापन दिया ! ज्ञापन के माध्यम से बताया की रीट 2021 में हुई अनियमितताओ की स्पष्ट जाँच CBI से करवाने तथा इसके के लिए जिम्मेदार शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लिया जाने की मांग की हैं रीट 2021 को निरस्त किया जाकर विंसगतियो को दूर कर पून: परीक्षा आयोजित करवाई जाए! राजस्थान में उन सभी बेरोजगार भाइयों, बहनों के भविष्य के लिए प्रदर्शन कर रीट 2021 में हुई अनियमितता ओ के लिए जिम्मेदार शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का इस्तीफा दिया जाना चाहिये इसको लेकर उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं साथ ही यह चेतावनी दी की शीघ्र ही शिक्षा मंत्री को बहिष्कार नहीं किया गया तो भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा पाली जन आंदोलन करेगी
। इस दौरान भाजपा समर्थक मंच जिला अध्यक्ष पी.पी.घाँची ,भाजपा महामंत्री घीसुलाल मेघवाल, देसूरी तहसील अध्यक्ष सुरेश सीरवी,तहसील महामंत्री खीमाराम देवासी, उपाध्यक्ष महेंद्र सीरवी ,प्रवक्ता घीसुलाल प्रजापत,तहसील संयोजक आई. टी विभाग किशोर राव,संगठन प्रभारी सुरेश प्रजापत,ओमप्रकाश कुमार,विक्रम सिंह, महेन्द बोराणा,कर्मा राम चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

admin
Author: admin