भाजपा श्रीनगर मण्डल द्वारा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप मे मनाई
भाजपा श्रीनगर मण्डल द्वारा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप मे मनाई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भाजपा श्री नगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी ने बताया कि अपना सारा जीवन मातृभूमि की सेवा में समर्पित करने वाले एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं एक उत्कृष्ट संगठन करता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप मे मनाकर पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर पंडित दीनदयाल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। समर्पण दिवस पर पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जीवनी पर केकड़ी पूर्व प्रधान रिंकू कंवर राठौड़ एवं सुभाष वर्मा ने भी प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन दिया। वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के पद चिन्हों पर हम सभी को चलते हुए उनके विचारों को सभी को धरातल पर अपनाना चाहिए । उनके द्वारा दिए गए वचन “लक्ष्य अंत्योदय-प्रण अंत्योदय-पथ अंत्योदय” भारतीय राजनीति के पुरोधा, भारतीय जनता पार्टी का मूल सिद्धांत है। इस आयोजित कार्यक्रम मे आये सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पडित दीनदयाल जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समर्पण दिया गया । इस अवसर पर दीपेंद्र प्रताप सिंह राठौड़ , महेश बोयत , भाजपा श्रीनगर मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी , मंडल महामंत्री मेघराज रावत , उपाध्यक्ष कैप्टन मेवा सिंह रावत , पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि
रामसिंह रावत , विष्णु प्रसाद शर्मा , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल रावत , ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर जांगिड़ , मण्डल संयोजक संतोष टांक , मंडल आईटी संयोजक उत्तम सिंह रावत , बूथ अध्यक्ष जय सिंह रावत , युवा मोर्चा मंडल महामंत्री कमलेश नागर , एस सी मोर्चा उपाध्यक्ष मोहन लाल मेघवंशी सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

