DESH KI AAWAJ

भाजपा किसान मोर्चा ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/ अजमेर

बाजरे की msp पर खरीद शुरू कराने व किसानों की फसलों को हुए नुकसान की गिरदावरी कर राहत प्रदान करने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

अजमेर । अजमेर जिले के किसानों के बाजरे की msp पर खरीद शुरू की जाए व जिले के किसानो की फसलों को अनावृष्टि एवं अतिवृष्टि से हुए भारी नुकसान से राहत दिलाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने आज मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसान मोर्चा ने जिले के किसानों को अनावृष्टि एवं अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान की गिरदावरी समय पर करवाने की मांग करते हुए बताया कि इस वर्ष समय पर वर्षा नही होने के कारण क्षेत्र के 80 से 90 प्रतिशत किसानो की मूंग , मक्का, ग्वार, तिल की फसलें नष्ट हो गई। इसके बाद में अब वर्षा की अतिवृष्टि होने के कारण जो फसले शेष रही थी, उसमें भी भारी नुकसान हो गया है। इसी प्रकार पिछले वर्ष भी पर्याप्त मात्रा में वर्षा नही होने के कारण भी जिले के किसानो की फसले नष्ट हो गयी थी। जिसकी भी गिरदावरी समय पर नहीं होने के कारण सरकार से कोई राहत नहीं मिल सकी, जिस कारण जिले के किसानों में निराशा व्याप्त है । ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा व पुष्कर विधायक सुरेश रावत, जिला महामंत्री देहात महेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष अरविंद मुंडोति , मनीष भडाणा ,जिलामंत्री योगेंद्र सिंह , आनंद भड़ाना , सत्यनारायण , विक्रम सिंह , किसान मोर्चा भाजपा अजमेर जिलाध्यक्ष करतार जाट व किसान मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता भी साथ थे ।

admin
Author: admin