भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। भारतीय किसान संघ नसीराबाद तहसील अध्यक्ष गोरधन लाल गुर्जर के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी नसीराबाद देवीलाल यादव को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ नसीराबाद तहसील प्रचार प्रमुख शिवजी राम गुर्जर ने बताया कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जिनमें अतिवृष्टि से खरीफ़ फसलों के खराबे का मुआवजे और तहसील कार्यालय में पीएम किसान सम्मान निधि योजना सेवाओं के लिए कार्मिक नियुक्त करने और उपखंड नसीराबाद क्षेत्र में फसल खराबा का तुरंत गिरदावरी करवाके किसानों को तुरंत मुआवजा दिलवाने की मांग रखते हुए ज्ञापन सौंपा । इस दौरान किसान जसराज ठेकेदार, कैलाश कालश , रवि गुर्जर, हरिराम गुर्जर, पुखराज कोली, महेंद्र गुर्जर सहित कई ग्रामीण किसान मौजूद थे।


