देरांठू के तलाई स्थित श्री सिद्धिविनायक अष्टभुजा गणेश मन्दिर पर आज होगी भजन संध्या , बुधवार को लगेगा 56 व्यंजनों का भोग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे के तलाई स्थित शिव मन्दिर पर नव निर्मित श्री सिद्धिविनायक अष्टभुजा गणेश जी महाराज के आज मगंलवार रात्रि को भजन संध्या होगी। वह बुधवार, चतुर्थी को सुबह 9 बजे गणपति वंदना, झण्डा रोहण के पश्चात 56 व्यंजनों का भोग लगाया जायेगा। पुजारी ऋषि दाधीच ने सभी भक्तों से विनय किया है , कि बुधवार को अष्टभुजा गणेश जी महाराज के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करें ।


