सनोद में बालाजी महाराज का मेला 26 अगस्त को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के रामसर रोड स्थित सनोद ग्राम में बालाजी महाराज का वार्षिक मेला 26 अगस्त, मगंलवार को बड़े धूमधाम से भरेगा। पुजारी पुखराज वैष्णव ने बताया कि इस अवसर पर बालाजी महाराज के विशेष चौला चढ़ाकर, फूलों से श्रृंगार किया जायेगा। वही मन्दिर पर विधुत लाईटो व फरियो से सजावट की जायेगी। मेले के पूर्व सोमवार, 25 अगस्त की रात्रि को भजन संध्या होगी। मेले के मुख्य अतिथि नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा होंगे । मेला कमेटी की और से कबड्डी प्रतियोगिता रखी गई है। जिसमें प्रथम विजेता टीम को 11000 रुपए व दितिय विजेता टीम को 7100 रुपए नगद इनाम दिया जाएगा। वहीं बेस्ट प्लेयर को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। मेले में रामपाली से बुलाई गई अलगोजा एण्ड पार्टी मेले की रौनक बढ़ाएगी। मेले में ग्रामीणों की और से गाजे बाजे के साथ बालाजी का झण्डा चढ़ाया जायेगा। इस अवसर पर ग्रामीण घरों में चूरमा बांटी बनाकर बालाजी महाराज के भोग लगायेंगे।


