DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के बजरंग दल सदस्यों ने आर्थिक कमजोर परिवार के सदस्य का करवाया अन्तिम दाह- संस्कार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद के बजरंग दल सदस्यों ने आर्थिक कमजोर परिवार के सदस्य का करवाया अन्तिम दाह- संस्कार

अजमेर । नसीराबाद में आर्थिक स्थिति से कमजोर वेस्ट बंगाल के एक व्यक्ति का आकस्मिक निधन हो गया था । जिसका विश्व हिन्दू परिषद , बजरंग दल सदस्यों के साथ अन्य समाज के समाजिक कार्यक्रताओं ने सहयोग कर व्यक्ति का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति से करवाया । इस पुण्य कार्य मे मणिकांत शर्मा समाज सेवी , कन्हैया लाल सिंधी (पूर्व पार्षद ), गोपाल मारवाड़ा , रवि सोनी ,राकेश मेहरा,चुन्नी लाल पथरिया,ओमप्रकाश प्रजापत ,आशीष गुर्जर, आदि समाज सेवियो का सहयोग रहा ।
इस नेक अन्तिम संस्कार कार्य मे विश्व हिन्दू परिषद के जिला सामाजिक समरसता प्रमुख कमल मेहरा, विहिप,बजरंग दल जिला सह संयोजक महेन्द्र पथरिया , बजरंग दल नगर संयोजक राजेश खींची, सुरेश मेहरा भी मौजूद रहे ।
इस नेक कार्य के लिये श्री नर्सिंग गौशाला नसीराबाद द्वारा निशुल्क लकड़िया व छाने दिए गए ।

admin
Author: admin