DESH KI AAWAJ

सत्य से लगाव करो सत्ता से नहीं, सत्ता तो आती जाती रहती है-सुधासागर जी

‘शिक्षा लेने के लिए शास्त्र व इतिहास की नहीं विवेक की आवश्यकता है मुनि श्री

खानपुर।
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी खानपुर पर संत मुनि पुंगव सुधासागर महाराज द्वारा मंगल प्रवचनों में अमृत वाणी का रस घोल रहे हैं।
सुधासागर महाराज ने मंगल प्रवचन में कहा कि यदि भारत से प्रेम है तो सत्ता आए ओर जाए कोई फर्क नहीं पढ़ता लेकिन नेता सत्ता के लिए लड़ते है, सत्य के लिए नहीं, जिस दिन सत्य के लिए लड़ेंगे उस दिन भारत अखंड़ हो जाएगा। सत्य से लगाव करो सत्ता से नहीं, सत्ता तो आती जाती रहती है, सत्य सदा रहता है। सत्य में दुख है, परेशानी है, सत्ता में सुख ओर आनंद है लेकिन सत्य अटल शाश्वत है। उन्हाेने कहा कि मनुष्य ने जितना अधिक घात किया है, उतना तो पशु ने भी नहीं किया। कलिंग का युद्ध हो या कोई भी नरसंहार सबसे अधिक क्रूरता मनुष्य ने की है। योग्यताओं का सबसे अधिक दुरूपयोग भी किया गया है। शिक्षा लेने के लिए शास्त्र व इतिहास की नहीं विवेक की आवश्यकता है। किसी की पूजा हो रही है ओर कई दुखी है, कोई कुरूप है तो किसी के पास धन अधिक है, ये सब कर्म का फल है।
सकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

admin
Author: admin