DESH KI AAWAJ

अजमेर में 8 लाख रुपए से भरा ATM उखाड़ा,बोलेरो के रस्सी बांधकर खींचा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर में 8 लाख रुपए से भरा ATM उखाड़ा
बोलेरो के रस्सी बांधकर खींचा

तीन लोगों ने की तोड़फोड़ CCTV में कैद वारदात

अजमेर । अजमेर में बैंक ऑफ बड़ोदा एटीएम को शुक्रवार की देर रात दो से बजे के बीच तीन लोगों ने बोलेरो गाडी के बांधकर उखाड़ा लिया। व एटीएम के कैश बॉक्स में रखे 8 लाख 33 हजार चार सौ रुपए ले गए। सुबह जब मामले की जानकारी पुलिस व बैंक प्रबन्धन को लगी तो मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घटना ब्यावर रोड पर सराधना के बैंक ऑफ बड़ोदा एटीएम की है।
पुलिस के अनुसार, ब्यावर रोड पर सराधना के बैंक ऑफ बडौदा एटीएम में शुक्रवार रात करीब 2 बजे तीन युवक बोलेरो लेकर आए। एटीएम में तोड़फोड़ की और रस्सी के सहारे बोलेरो से खींचकर एटीएम को उखाड़ा। एटीएम के कैश बॉक्स को ले गए। सुबह जब लोगों ने एटीएम में तोड़फोड़ देखी तो पुलिस व बैक मैनेजमेंट को सूचना दी। इसके बाद सहायक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण IPS सुमित मेहरड़ा मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी को अभय कमांड से डायरेक्ट लिंक करके फुटेज लिए। बैंक प्रबन्धन के अनुसार लुटेरे यहां से 8 लाख 33 हजार 400 रुपए ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश मे लग गई है ।

admin
Author: admin