श्री कन्या आदर्श विद्या मंदिर हनुमान चोक नसीराबाद पर हर्षोल्लास से मनाया वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। श्रीकन्या आदर्श विद्या मंदिर हनुमानचौक नसीराबाद में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल-व्यवसायी, मेम्बर-रोटरी क्लब नसीराबाद, मुख्य अतिथि महेंद्र पथरिया-व्यवसायी, भाजपा महामंत्री नसीराबाद, विशिष्ट अतिथि महेश मेहरा- एडवोकेट, भाजपा मंडल अध्यक्ष नसीराबाद रहे। वार्षिकोत्सव में भैया-बहिनों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर, हनुमान चालीसा, बेटी की व्यथा, वृद्धाश्रम व्यवस्था आदि के साथ अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। पुरातन भैया-बहिनों द्वारा मातृ-पितृ पूजन किया गया। विद्या भारती चित्तौड़ प्रान्त व जिले की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी भैया-बहिनों के साथ सभी आचार्यो का अभिनंदन किया गया। समारोह में भाग लेने वाले सभी भैया-बहिनों को उपहार दिए गए। समारोह में विद्या भारती जिला संस्कार केंद्र प्रमुख संग्राम सिंह , सत्यनारायण राठी -व्यवसायी, अंकित अग्रवाल-खंड कार्यवाह नसीराबाद, विद्यालय समिति अध्यक्ष ताराचन्द प्रजापति, उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, सचिव श्रीमती निवेदिता , कोषाध्यक्ष सुभाष मित्तल, आदर्श विद्या मंदिर देराठू के प्रधानाचार्य राजेश कुमार उपस्थित रहे। अतिथि परिचय व स्वागत प्रधानाचार्य बृजेश कुमार मुदगल के द्वारा व आभार ज्ञापन विद्यालय सह सचिव कुणाल बंसल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्या श्रीमती सीमा धाभाई द्वारा किया गया। सभी अभिभावकों को अल्पाहार करवाया गया। शांति मंत्र के उपरांत समारोह समाप्त किया गया।


