Chunav Manch में अखिलेश यादव ने कहा-‘यूपी की जनता जवाब देगी, चुनाव में समाजवादी पार्टी 400 सीटें जीतेगी’
लखनऊ: यूपी चुनाव पर सबसे बड़ा कार्यक्रम, चुनाव मंच शुरू हो चुका है और शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अपनी बात रखी और सवालों का जवाब दिया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब 6 महीने का समय भी नहीं बचा है, सभी जानना चाहते हैं कि राज्य की राजनीति में इस समय किसका पलड़ा भारी चल रहा है? क्या योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बनाएगी? या अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की साइकिल सबसे आगे होगी? या फिर मायावती की बहुजन समाज पार्टी का हाथी सबके ऊपर भारी पड़ेगा? उत्तर प्रदेश और देश की जनता इस तरह के तमाम सवालों का जवाब खोज रही है और इसी तरह के सवाल इंडिया टीवी पर उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं से पूछे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के चुनावों को लेकर इंडिया टीवी पर Chunav Manch कार्यक्रम की शुरुआत 11 बजे से हो चुकी है और लाइव प्रसारण जारी है।
Chunav Manch पर उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े तमाम बड़े चेहरे उन सभी सवालों का जवाब दे रहे हैं जो यूपी चुनाव को लेकर इस समय जनता के मन में चल रहे हैं। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, बीएसपी के सतीश मिश्रा, बीजेपी के स्वतंत्रदेव सिंह, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, महमूद मदनी, जगदम्बिका पाल, प्रमोद तिवारी, धर्मेंद्र यादव, शिवपाल यादव, पंकज कुमार सिंह आदि नेता शामिल हैं।
चुनाव मंच में महमूद मदनी
इंडिया टीवी के चुनाव मंच पर थोड़ी देर में सवालों के जवाब देंगे जमीएत-उलेमा हिंद के महमूद मदनी
यूपी चुनाव में 400 सीटें जीतेगी सपा-अखिलेश यादव
यूपी की जनता समाजवादी पार्टी को पूरा बहुमत देगी। जिस तरह से सांसदों की जनता कुटाई कर रही है उससे जाहिर है कि जनता में सरकार के प्रति नाराजगी है। समाजवादी पार्टी 400 सीटें जीतेगी-अखिलेश यादव
जहां सीएम की सभा वहां दूसरे दल मीटिंग नहीं कर सकते-अखिलेश यादव
पीएम अमेरिका में कहते हैं कि हमारा लोकतंत्र सबसे जीवंत है, लेकिन यहां जिस जिले में सीएम जाएंगे उस जिले में कोई अन्य पॉलिटिकल पार्टी कार्यक्रम नहीं कर सकता, उनपर मुकदमा दर्ज हो जाता है-अखिलेश यादव
आजम खान को झूठे मुकदमे में फंसाया-अखिलेश यादव
आजम खान को झूठे मुकदमे में फंसाया गया। सरकार अपने मुकदमे वापस ले रही है और लोगों को फंसा रही है, मुख्यमंत्री ने खुद अपने मुकदमे वापस लिया। बीजेपी के गुंडों ने पंचायत चुनाव में महिलाओं के कपड़े फाड़े-अखिलेश यादव
काफी मशक्कत से डायल 100 का गठन किया-अखिलेश यादव
1090 महिलाओं की सुरक्षा के लिए ही बनी थी। डायल 100 बनाने से पहले यूपी के अधिकारियों को न्यूयॉर्क , ह्यूस्टन और सिंगापुर भेजा और डायल 100 डिजाइन किया, जिससे पुलिस को अच्छा रिस्पांस मिला-अखिलेश यादव
वे गोरखपुर में मेट्रो क्यों नहीं चलवाते-अखिलेश यादव
लखनऊ, कानपुर, आगरा में समाजवादी पार्टी की सरकार ने मेट्रो चलवाई, वे गोरखपुर में मेट्रो क्यों नहीं चलवाते?-अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो जाति जनगणना कराई जाएगी-अखिलेश
मैं जब लोकसभा में था उस वक्त विभिन्न दलों जाति जनगणना की बात कही थी, उस वक्त की सरकार ने स्वीकार किया, हजारों करोड़ खर्च हुए लेकिन जाति जनगणना के आंकड़े जारी नहीं किए गए, मैं वादा करता हूं कि अगर यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो जातिगत जनगणना का काम समाजवादी पार्टी की सरकार करेगी-अखिलेश यादव
बीजेपी ने जाति पर भ्रम फैलाया-अखिलेश यादव
बीजेपी ने जाति पर भ्रम फैलाया। देश के सभी दल चाहते हैं कि जाति जनगणना हो, बीजेपी क्यों नहीं चाहती कि जाति जनगणना हो। समाजवादी पार्टी चाहती है कि जाति के आधार पर जनगणना हो जाए और जिसका जितना प्रतिनिधित्व है उस अनुपात में उसे अधिकार मिले-अखिलेश यादव
इस बार बीजेपी को जाना होगा-अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी ने सभी वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम किया। इस आधार पर मैं कह सकता हूं कि इस बार बीजेपी को जाना होगा-अखिलेश यादव
किसान-गरीब इस बार बीजेपी का सफाया कर देगा: अखिलेश यादव
किसान और गरीब इस बार बीजेपी का सफाया कर देगा। केवल पश्चिमी यूपी नहीं पूरे प्रदेश का किसान जानता है कि बीजेपी सरकार ने जो फैसले लिए उससे उन्हें मजदूर बना दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री लैपटॉप चलाना नहीं जानते वो क्या लोगों को लैपटॉप देंगे, संकल्प पत्र के वादे पूरे नहीं किए गए-अखिलेश यादव
दशहरे तक सबको वैक्सीन क्यों नहीं लगा देते: अखिलेश यादव
भारत सरकार दुनिया में यह प्रचार करती है कि एक दिन में ढाई करोड़ वैक्सीन लगा दी, मतलब हमारे पास क्षमता है तो फिर आप दशहरे तक सब लोगों को वैक्सीन क्यों नहीं लगा देते-अखिलेश यादव
वैक्सीन सर्टिफिकेट पर भारत का झंडा लगावा दें, मैं वैक्सीन लगवा लूंगा-अखिलेश
वे वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर भारत का झंडा लगवा दीजिए मैं वैक्सीन लगवा दूंगा, झंडा लगा दें ऐतराज क्या है झंडे पर, भारत के झंडे पर क्या ऐतराज है, मुझे कहीं जाना होगा और एयरपोर्ट पर दिखाना होगा क्या करूंगा, दुनिया में कहां तस्वीरें हैं बताइए, अमेरिका में क्या पहले ट्रंप ने और अब क्या बाइडन ने तस्वीर लगाई, यूके में क्या प्रधानमंत्री ने अपनी तस्वीर लगाई, बगल में रूस है क्या उसने तस्वीर लगाई, आप क्यों कह रहे हैं कि भाजपा की वैक्सीन है, यह हमारी वैक्सीन है, यह हम सबके टेस्ट की वैक्सीन है। हमने तो कभी अपनी तस्वीर नहीं लगाई, आप देखिए लखनऊ से आगरा एक्सप्रेसवे पर कहीं हमारी तस्वीर लगी हो। कहीं हमारा नाम लगा हो-अखिलेश यादव
ये अब दुबारा नहीं आएंगे: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा- ये केवल समय काटने आएं हैं, ये लगो अब दुबारा नहीं आएंगे। क्या कैबिनेट में प्रतिनिधित्व मिल जाने से उस समुदाय के मुद्दे हल हो जाते हैं?
लखनऊ से गाजीपुर तक कितना निवेश आया ?
आप दिल्ली से चलकर आइए लखनऊ और लखनऊ से चले जाइए गाजीपुर तक, लखनऊ से गाजीपुर तक कितना निवेश आया ये बताएं, 4 लाख करोड़ का एमओयू हुआ उन्होंने कहा निवेश आ गया, एमओयू निवेश नहीं होता। अमेरिका की फैक्ट्री और बंगाल का फ्लाइओवर दिखाते हैं अपने विज्ञापनों में। बलिया में सबसे बड़ा पुल जो बिहार को जोड़ता है उसे समाजवादी सरकार में बनाया गया। उत्तर प्रदेश में जो 4 लेन सड़कें बन रही थी वह समाजवादी सरकार की देन है।
रोजगार की लिस्ट जारी क्यों नहीं करती सरकार-अखिलेश
कोविड के समय पर जब लोगों की नौकरी और रोजगार छिने गए थे तब इन्होंने सर्टिफिकेट दिया था कि एक करोड़ लोगों को नौकरी दी है। मैं तो कहता हूं कि उन लोगों की लिस्ट लेकर आओ जिनको नौकरी दी गई है। अगर रोजगार और नौकरी है तो लिस्ट क्यों नहीं जारी कर सकती है सरकार-अखिलेश यादव
बीजेपी सरकार ने बिजली का कौन सा प्लांट लगाया?
भारतीय जनता पार्टी बताए कि उत्तर प्रदेश में बिजली लगाने का कौन का कारखाना लगाया, नाम बताकर जाएं। जितने बिजली के प्लांट लग भी रहे थे यूपी में उनका काम धीरे कर दिया और इसलिए कर दिया कि जनता को सस्ती बिजली न मिल जाए। आंकड़े देखिए आप, समाजवादी सरकार में जहां बिजली बनाने का काम शुरू हुआ, नए प्लांट लगे थे और ट्रांसमिशन लाइन बिछी थी। जितनी भी बिजली आज उपलब्ध हो रही है वह समाजवादी सरकार की देन है-अखिलेश यादव
महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार-अखिलेश यादव
भारतीय जनता पार्टी कमल का फूल नहीं बल्कि झूठ का फूल है, महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार महिलाओं पर हुआ है। मानवाधिकार हनन को लेकर सबसे ज्यादा नोटिस यूपी सरकार को मिले। वे शायद एनसीआरबी का रिकॉर्ड नहीं देख पाते होंगे, एनसीआरबी का रिकॉर्ड कहता है कि महिलाओं और बेटियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार उत्तर प्रदेश में बढ़ा है। सबसे ज्यादा कस्टोडियल मौतें उत्तर प्रदेश में हुई है – अखिलेश यादव
ओबीसी-दलितों का आरक्षण बेच दिया:अखिलेश यादव
जो एयर पोर्ट कभी चौधरी चरण सिंह के नाम से जाना जाता था वह बिक गया, न केवल एयरपोर्ट नहीं बिका बल्कि न जाने कितने पिछड़े और दलित लोगों का आरक्षण भी बेच दिया इस सरकार ने-अखिलेश यादव
यह पैसा सरकारी खजाने का है, अगर उत्तर प्रदेश सबसे बड़ी खबर है, उत्तर प्रदेश में जो घटनाक्रम हो रहा है, गोरखपुर में मुख्यमंत्री का क्षेत्र है, कोई हफ्ता बचता नहीं है जब मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र में जाते नहीं हों, वहां एक व्यापारी को पुलिस ने मार मार कर उसकी जान ले ली, और सोचो कभी, फोन किया उसने जब अपने घर पर, मनीष गुप्ता जो व्यापारी थे, उन्होंने कहा कि मैं 10 मिनट के बाद फोन करूंगा, कोई कल्पना कर सकता है कि 10 मिनट में वे फोन नहीं करेंगे, उनकी जान चली गई-अखिलेश यादव
मां गंगा पर कितना पैसा खर्च हुआ, हजारों करोड़ रुपए खर्च हुआ, उत्तर प्रदेश के सड़कों गढ्डा मुक्ति को लेकर कोई बजट खाली नहीं गया होगा जिसमें पैसा नहीं लिया गया हो, कितनी गढ्ढा मुक्त हो गई सड़कें जो दमदार कह रहे हैं उनसे पूछिए दमदार लोगों से कि जो उनके जो दुमदार घूम रहे हैं वे कितने लोगों की जान ले चुके हैं-अखिलेश यादव
मंच पर अखिलेश यादव
यूपी सरकार में जो सरकार अपने आप को ईमानदार बता रही है मैं उनसे जनना चाहता हूं, गंगा पर कितने खर्च किए आपने। सरकार केवल विज्ञापनों पर खर्च कर रही है।
2012 के प्रदर्शन को दोहरा पाएगी सपा?
सबसे पहले 11 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव मंच कार्यक्रम में शामिल होंगे और यूपी की राजनीति से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। अखिलेश के बाद महमूद मदनी और फिर बहस के पैनल में आमने-सामने होंगे बीजेपी के विधायक पंकज कुमार सिंह और समाजवादी पार्टी के अरविंद कुमार गोप।
चुनाव मंच में हिस्सा लेंगे यूपी के दिग्गज नेता
उत्तर प्रदेश की राजनीति के दिग्गज नेता आज चुनाव मंच कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और उन सभी सवालों का जवाब देंगे जो यूपी चुनाव को लेकर इस समय जनता के मन में चल रहे हैं। सुबह 11 बजे चुनाव मंच कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शुरू होगा।

