DESH KI AAWAJ

बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में शारदीय नवरात्रि पर चलेगा अखण्ड रामायण पाठ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर 19 मार्च, गुरुवार से प्रारम्भ शारदीय नवरात्रि पर्व पर अखण्ड रामायण पाठ चलेगा। पुजारी मुकेश वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में स्थापित बालाजी प्रतिमा अति प्राचीन एवं चमत्कारी व भक्तों के कारज सिद्ध करने वाली होने से मंगलवार – शनिवार को देर रात्रि तक भक्तों का दर्शन करने हेतु आवागमन बना रहता है। साथ ही दुर दुर से प्रतिदिन भी भक्त गण बालाजी के दर्शन करने हेतु परिवार सहित आते रहते हैं। पुजारी वैष्णव ने बताया बालाजी धाम में वर्ष के दो गुप्त व दो प्रकट नवरात्रि पर्व पर नौ दिन तक अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है। वहीं भादवा सुदी दुज को विशाल मेला भरता है। नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन बालाजी महाराज का चौला बदला जाता है। वह फुलों से प्रतिदिन बालाजी महाराज का श्रृंगार किया जाता है। चैत्र नवरात्रि होने से मन्दिर में प्रतिदिन सवामणी, जडुले आदि के कार्यक्रम होते हैं। इस बार नवरात्रि पर्व के पूर्व सम्पूर्ण मन्दिर परिसर में रंग रोगन कराया गया, साथ ही मन्दिर परिसर में आकर्षक लाइटिंग लगाकर मन्दिर परिसर को सजाया जा रहा है।

admin
Author: admin