राजस्थान किसान यूनियन भादरा के एड. अजीत कुलहरी बने अध्यक्ष
राजस्थान किसान यूनियन भादरा के एड. अजीत कुलहरी बने अध्यक्ष
-नियामत जमाला –
भादर, 15 अक्टूबर/ राजस्थान किसान यूनियन तहसील शाखा भादरा की तहसील उपाध्यक्ष सुबेदार बंतासिंह बेनीवाल की अध्यक्षता में कृषि उपज मण्डी समिति प्रागण में हुई बैठक में संगठन के नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया।बैठक में तहसील अध्यक्ष रामलाल मील ने अपनी वृद्धावस्था व अस्वस्थ रहने के कारण अध्यक्ष पद का कार्य करने में असमर्थता प्रकट की तथा नए अध्यक्ष को जिम्मेदारी देने को कहा। जिस पर उपस्थित सदस्यों ने भादरा तहसील अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट अजीत कुलहरी का नाम प्रस्तावित किया। जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदन किया तथा अजीत कुलहरी को नई कार्यकारिणी गठन करने का अधिकार देते हुये राजस्थान किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया । बैठक में लखीमपुर खीरी में चार किसानों और एक पत्रकार की केन्द्रीय मंत्री के पुत्र द्वारा गाड़ी से कुचल कर की गई हत्या की निंदा की गई तथा आंतकीय हमले में शहीदों की आत्माओं के मोक्ष की कामना की गई। बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष प्रतापसिह बेनीवाल ललाना, मास्टर रणजीतसिंह दुहारिया, चानणमल सबलानिया, रामकुमार झाझड़िया, महेन्द्रसिह निनाण, भालसिंह गोस्वामी, भजनलाल मेघवाल व जीतसिंह राठौड़ आदि मौजूद उपस्थित थे। फोटो_फाइल फोटो अजीत कुलहरी

