DESH KI AAWAJ

स्वतन्त्रता के बाद ग्राम देवपुरा के ग्रामीणों को मिली राहत, शिविर में आने जाने वाला मार्ग राजस्व रिकार्ड में हुआ दर्ज

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम पंचायत राजगढ़ में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्तोदय सम्बल पखवाड़ा शिविर में राजगढ़ ग्राम के देवपुरा के लिए ऐतिहासिक सफलता लेकर आया। ग्राम देवपुरा गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र में स्वतन्त्रता के बाद से ही ग्राम की आबादी को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला मार्ग राजस्व रिकार्ड में दर्ज नहीं था। इस हेतू अनेकों कृषकों को भी कृषि सम्बन्धी तकनीकी समस्या उत्पन्न हो रही थी । जिस पर शिविर में आये उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव, तहसीलदार ममता यादव व राजस्व टीम द्वारा समस्या का मौके पर ही समाधान निकाल रास्ते को राजस्व रिकार्ड में दर्ज करने के आदेश जारी कर ग्रामीणों की वर्षों पूर्व की समस्या का समाधान कर राहत प्रदान की । इस ऐतिहासिक आदेश पर देवपुरा के समस्त ग्रामवासियों सहित ग्राम पंचायत राजगढ़ द्बारा समस्त राजस्व टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

admin
Author: admin