अवैध मजार की आड़ में धर्मान्तरण का आरोप, एक युवक को बंदिश में रखने की मिल रही है शिकायत, डीप्टी आफिस के पास बनी अवैध मजार, ग्रामीणों के साथ हिन्दू वादी संगठनों में बना रोष, कार्यवाही की मांग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग के डिप्टी कार्यालय के पास देरांठू ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध मजार बनी हुई है । इस मजार के माध्यम से हिन्दू युवा, महिलाओं को गुमराह कर अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने की शिकायते काफी समय से मिल रही है।
इस सम्बन्ध में 21 फरवरी को देरांठू ग्राम पंचायत सहित दिलवाड़ा, लोहरवाड़ा, राताखेडा सहित क्षेत्र के हिन्दू वादी संगठनों ने नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव को ज्ञापन सौंपकर इस अवैध मजार के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखते हुए ज्ञापन सौंपा था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
अभी इसी अवैध मजार के मौलवी के विरुद्ध संतोष पत्नी गोरी शंकर (47) , निवासी एफ सी आई गोदाम के पीछे, चन्देरिया सीमेंट फैक्ट्री चित्तौड़गढ़ ने नसीराबाद सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि मेरा पति गोरी शंकर पुत्र नानूराम नसीराबाद के हाईवे के निकट बनी इस मजार पर आया था। वही रहने वाले मोलवी नीदम ने उसको वश में कर लिया, जिससे वो वहीं रहने लगा । पता चलने पर वो यहां आई उसे वापस लेकर चली गई। थोड़े दिन बाद वो वापस यहां आ गया । पता चलने पर वो वापस यहां आई तो मोलवी ने उसे अन्य कपड़े पहनाकर वशीभूत कर रखा था। जब वो अपने पति को वापस ले जाने लगी तो मोलवी ने उसके साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज कर भगा दिया। जिस पर महिला ने नसीराबाद सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर मौलवी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए मौलवी के पास बन्दी बनाकर रखें हुए उसके पति को छुड़ाने की मांग की ।
वहीं इस अवैध मजार पर पूर्व में ज्ञापन देने के बाद भी प्रशासन द्बारा कोई भी कार्रवाई नहीं करने पर आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित हिन्दू वादी संगठनों में रोष बना हुआ। शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर हिन्दू वादी सगंठन व ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन द्बारा कार्यवाही नहीं होने पर ग्रामीण अपनी और से इस अवैध मजार पर कार्रवाई कर सकते है, तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा जानकारी दी है।


