मात्र 1500 रुपये में आपके घर पहुंचेगा AC, झंझट खत्म
नई दिल्ली। भारत में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है, जिसके साथ ही AC की जरूरत भी बढ़ गई है। जब ज्यादा गर्मी होती है तो ऐसे में बिना एयर कंडीशनर के रहना मुश्किल हो जाता है। वहीं अगर आप ज्यादा खर्च के डर से नया एसी नहीं खरीद रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं आप कम पैसे खर्च कर भी एसी खरीद सकते हैं और एसी का मजा ले सकते हैं। जी हां पैसों की बचत करने के लिए एसी खरीदने की जगह पर उसे किराये पर लेना ज्यादा सही है। जी हां किराये पर एसी लेने का एक लाभ यह भी है कि आपको इसके मेंटेनेंस का खर्च नहीं लेना पड़ता है। एसी को किराये पर घर पर लाने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है और आप उसे घर बैठे ही किराये पर ले सकते हैं।

- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में चैत्र नवरात्रि का समापन हवन यज्ञ के साथ होगा, हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष कार्यक्रम होगा आयोजितमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में चैत्र नवरात्रि पर… Read more: श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में चैत्र नवरात्रि का समापन हवन यज्ञ के साथ होगा, हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष कार्यक्रम होगा आयोजित
- राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्बारा दो दिवसीय अभिभावक एवं भाई बहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चाचियावास द्वारा संचालित मीनू सी बी आर कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय… Read more: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्बारा दो दिवसीय अभिभावक एवं भाई बहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
- जिला कलेक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति के सम्बन्ध में ली समीक्षा बैठक, गैस कम्पनी के अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था पर निगरानी के दिए निर्देशमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । जिला कलक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में… Read more: जिला कलेक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति के सम्बन्ध में ली समीक्षा बैठक, गैस कम्पनी के अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था पर निगरानी के दिए निर्देश
- चैत्र नवरात्रि पर क्षेत्र के मन्दिरों में भक्तों की उमड़ रही है भीड़, बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में प्रतिदिन चौला बदलने के साथ हो रहा है फूलों से श्रृंगारमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। चैत्र नवरात्रि पर नसीराबाद क्षेत्र के मन्दिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नसीराबाद… Read more: चैत्र नवरात्रि पर क्षेत्र के मन्दिरों में भक्तों की उमड़ रही है भीड़, बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में प्रतिदिन चौला बदलने के साथ हो रहा है फूलों से श्रृंगार
- सावधान – गैस किल्लत के नाम पर मंडरा रहा है साइबर ठगों का साया- राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनीमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर जयपुर । राजस्थान में एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती मांग और संभावित कमी का फायदा उठाकर साइबर… Read more: सावधान – गैस किल्लत के नाम पर मंडरा रहा है साइबर ठगों का साया- राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी
Rentmojo: एयर कंडीशनर को किराये पर लेना इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने समय के लिए एसी को किराये पर पाने का प्लान बना रहे हैं। रेंटमोजो फ्री रीलोकेशन और अपग्रेड फीचर देता है। अगर आप 1 टन कैपेसिटी वाले स्प्लिट एयर कंडीशनर को किराये पर लेते हैं तो उसके लिए किराये की शुरुआत 1,399 रुपये प्रति माह होती है। वहीं 1 टन कैपेसिटी वाले एयर कंडीशनर को किराये पर लेने के लिए 1,949 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होता है, हालांकि यह आपको वापस मिल जाता है। रेंटोमोजो इंस्टॉलेशन चार्ज के तौर पर 1,500 रुपये लेता है, जिसमें एसी के लिए पानी का पाइप शामिल है।
CityFurnish: सिटीफर्निश गर्मियों के दौरान एसी की डिमांड को पूरा करने वाली एक एसी रेंटल सर्विस है। अगर आप 1 टन कैपेसिटी वाले विंडो एसी को रेंट पर घर ले जाना चाहते हैं तो सिटीफर्निश आपसे प्रति माह 1,069 रुपये चार्ज करती है। इसके लिए 1 हजार रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज और 2,749 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट अमाउंट भी शामिल है। वहीं 1 टन स्प्लिट एसी के लिए 1,249 रुपये प्रति माह किराया है और एसी को इनस्टॉल करने के लिए 1,500 रुपये चार्ज और सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर 2,799 रुपये देने होंगे।
FairRent: फेयरेंट से 1.5 टन का विंडो एसी किराए पर लेने के लिए 1,375 रुपये मंथली चार्ज देना होता है, जिसके लिए इंस्टॉलेशन चार्ज के साथ-साथ यूनिट के साथ बंडल किए गए स्टेबलाइजर भी शामिल हैं। फेयरेंट एसी के रेंटल टाइम के साथ कई फ्री सर्विस भी प्रदान करता है। अगर आप इसे पूरे सीजन के लिए रखते हैं तो फेयरेंट के पास स्पेशल लॉन्ग टर्म सर्विस प्लान भी मौजूद हैं।
Rentloco: प्लेटफॉर्म में यूजर्स के लिए विंडो एसी और स्प्लिट एसी का ऑप्शन शामिल है। इसका मंथली रेंटल 1,299 रुपये और 1,599 रुपये है। रेंटलोको से यूजर्स को मिनिमम 3 माह के लिए एसी रेंट पर लेना होता है। वहीं 1.5 टन विंडो एसी के लिए 1,532 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट प्रदान करना होता है।

