DESH KI AAWAJ

जागेश्वर महादेव मन्दिर पर सोमवार को देशी घी से होगा अभिषेक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के पलसानिया रोड के महादेव मोहल्ला में स्थित प्राचीन जागेश्वर महादेव मन्दिर में श्रावण मास के उपलक्ष्य में मास परायण रामायण पाठ चल रहा है। पुजारी दिनेश गोस्वामी ने बताया कि सावन मास के द्वितीय सोमवार को मंदिर में दोपहर 2 बजे जागेश्वर बाबा का देशी घी से अभिषेक किया जाएगा । वह सांय 7.30 बजे भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार करने के बाद महाआरती होगी । मास परायण में रात्रि 9 बजे राम विवाह होगा ओर रात्रि 10.30 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।

admin
Author: admin