DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के नेताजी स्कूल में कल लगेगा आधार से वोटर आईडी लिंक करने का शिविर

नसीराबाद के नेताजी स्कूल में कल लगेगा आधार से वोटर आईडी लिंक करने का शिविर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के वार्ड नंबर 01 मे कल 4 सितंबर , रविवार को राजकीय नेताजी उच्च प्राथमिक विद्यालय में आधार नंबर,मोबाइल नंबर को मतदाता पहचान पत्र से लिंक करने का शिविर लगेगा ।बीएलओ सुल्तान खोकर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक अति महत्वपूर्ण कार्य है और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में आपका अमूल्य सहयोग प्रदर्शित होगा ।अतः सभी मतदाता जिनका अभी तक मतदाता पहचान पत्र मे आधार कार्ड नम्बर व मोबाईल नम्बर अपडेट नही कराये है वो अपने अपने वार्डो मे जाकर लगे शिविर मे पहचान पत्र मे अपडेट कराये । जिसमे वार्ड 01 मे बीएलओ श्रीमती मधु कोली,सुल्तान खोकर और रामधन जाट से शहर वासी संपर्क करे , वही शहर के अन्य वार्ड वासी अपने अपने बूथ पर जाकर के जहां आप मत देते हैं उस विद्यालय में अपने अपने भाग संख्या के बीएलओ से संपर्क कर सकते है ।

admin
Author: admin