यदुवंशी सैनी धर्मशाला सरवाड़ में विश्व हिन्दू परिषद अजमेर जिला की कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग की बैठक हुई आयोजित, बैठक में नसीराबाद विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को भी सौंपे दायित्व
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। विश्व हिन्दू परिषद जिला अजमेर की अभ्यास वर्ग कार्यकर्ता की बैठक यदुवंशी सैनी धर्मशाला सरवाड में आयोजित की गई। बैठक में नसीराबाद विश्व हिन्दू परिषद प्रखण्ड में भी कुछ दायित्व दिये गये। विश्व हिन्दू परिषद नसीराबाद के प्रखण्ड अध्यक्ष जसवन्त गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया की प्रखण्ड उपाध्यक्ष मांगीलाल यादव (चौधरी ) एवं ललित राठी, प्रखण्ड मन्त्री सुरेश सांखला, विधि प्रमुख अभिषेक नागौरा, समरसता प्रमुख त्रिलोक चन्द डाबी, प्रखण्ड सहसंयोजक घीसूलाल पथरिया, गौ रक्षा प्रमुख गोविन्द सौदे (वाल्मिकी ), बल उपासना प्रमुख सुनिल लोहरे (वाल्मिकी), विधार्थी प्रमुख नितेश मेहरा, मिलन प्रमुख वीरेंद्र नाथ, सुरक्षा प्रमुख पवन गोयर (वाल्मिकी) को दायित्व सौंपे गये।

