DESH KI AAWAJ

देरांठू में जलझुलनी एकादशी पर होगी विशाल भजन संध्या लम्बा बालाजी स्थान पर, कस्बे के सभी बैवाण भजन संध्या में होंगे विराजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे में 3 सितम्बर, जलझुलनी एकादशी पर विशाल भजन संध्या कार्यक्रम लम्बा बालाजी स्थान पर होगा । कार्यक्रम संचालक हंसराज माली ने बताया जलझुलनी एकादशी पर कस्बे के सभी मन्दिरों से बैवाण साँय को गाजे बाजे के साथ लाकर लम्बा बालाजी मंदिर पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम स्थल पर विराजमान होंगे । रात्रि में आयोजित भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति सुप्रसिद्ध गायक मुकेश महादेवा चित्तौड़गढ़ एवं साथी कलाकारों द्वारा दी जायेगी। भजन संध्या कार्यक्रम के पूर्व सांय 8 बजे रंगारंग आतिशबाजी होगी । भजन संध्या के दौरान कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण, कृष्ण सुदामा मिलन व सांवरिया सेठ की झांकी भी सजाई जायेगी ।

admin
Author: admin