नसीराबाद में श्री दिगम्बर जैन श्रवण संस्कृति सांगानेर, जयपुर के तत्वावधान में भव्य संस्कार शिविर का आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति, सांगानेर (जयपुर) के तत्त्वावधान में नसीराबाद में आयोजित ग्रीष्मकालीन संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जो अनवरत रूप से चल रहा है । प्रतिदिन कक्षा का प्रारंभ शास्त्र स्थापना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ होता है। पूज्य महाकवि आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद से आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की उत्कृष्ट साधना को समर्पित है, और इसका आयोजन उनके परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनि 108 श्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा से किया गया है।
सांगानेर से पधारे विद्वत द्वय् क्षेत्रीय प्रभारी अभिषेक जी शास्त्री किशनगढ़ व सम्यक जी शास्त्री के निर्देशन में नसीराबाद समस्त कार्यकारिणी एवं सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा किया गया। शिविर के स्वाध्याय में विद्वत भैया अभिषेक जी शास्त्री द्वारा पूजन का प्रशिक्षण दिया गया । जिसके अंतर्गत सभी बच्चों एवं बड़ों को पूजन करवाया और बताया कि जैन धर्म में नव देवता ही हमेशा पूज्यनीय थे , और रहेगें । इसके अतिरिक्त कोई भी हमें पूज्यनीय नहीं होते और नवदेवताओं की पूजन भक्ति से ही हम इस भव समुद्र से पार हो सकते हैं। सायंकालीन कक्षा में बड़ों को छहढाला का स्वाध्याय भैया द्वारा करवाया जा रहा है। जिसमें अभि निगोद के दु:खों का वर्णन चल रहा है ।
भैया सम्यक जी द्वारा भी बच्चों को णमोकार मंत्र के महत्व के बारे में बताया गया एंव सायंकालीन कक्षा में छोटे बच्चों को कहानी सुनाई , शिक्षा प्रद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है ।यह शिविर समस्त कमेटी, पाठशाला परिवार एवं सकल समाज की परम उपस्थिति में यह मांगलिक कार्य किया जा रहा है । प्रतिदिन प्रश्न मंच के माध्यम से सभी शिविरार्थियों को सम्मानित किया जाता है। शिविर में बैठने वाले बच्चों की अल्प आहार की अतिउत्तम व्यवस्था और पारितोषिक वितरण ओम प्रकाश मोहित, मोनू बडजात्या नसीराबाद वालों की तरफ से की गई ।


