DESH KI AAWAJ

हिंदू धर्म एवं ब्राह्मण जाति के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी एवं पोस्ट के विरोध में हुआ रोष बैठक का आयोजन , जयपुर के शास्त्री नगर थाने में लिखित में दी शिकायत।

हिंदू धर्म एवं ब्राह्मण जाति के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी एवं पोस्ट के विरोध में हुआ रोष बैठक का आयोजन , जयपुर के शास्त्री नगर थाने में लिखित में दी शिकायत।

(पंडित पवन भारद्वाज)( दिव्यांग जगत)
अलवर ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी केसर लाल द्वारा आर ए एस ऑफिशल व्हाट्सएप ग्रुप पर एक विवादित मैसेज फॉरवर्ड कर दिया जिसमें भगवान हनुमान जी को बंदर लिखा गया है तथा अन्य देवी देवताओं को रेपिस्ट बताया गया है आगे भगवान कृष्ण विष्णु व सीता जी सहित कई देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है इसके अलावा हर लाइन में ब्राह्मण समाज पर अशोभनीय वह अपमानजनक कटाक्ष किए गए हैं इससे सर्व समाज की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाएं आहत हुई है जिसको लेकर हिंदू समाज का सौहार्द खराब होता है

ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष ने बताया प्रशासनिक अधिकारी केसर लाल इंडस्ट्रियल डिपार्टमेंट में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर सेक्रेटेरिएट जयपुर में कार्यरत हैं एवं इस उच्च पद पर रहते हुए देवी देवताओं एवं समाज विशेष के प्रति इस प्रकार का सोच उनकी मानसिकता को दर्शाता है , जिसके चलते आज अलवर में ब्राह्मण समाज की व कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार से ऐसे अधिकारी को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की गई ।

युवा अध्यक्ष ने बताया आज इस संदर्भ में जयपुर में ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा आर ए एस अधिकारी केसरलाल के खिलाफ शास्त्री नगर थाने में लिखित में शिकायत दी गई है एवं थाना प्रभारी से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है ।

उन्होंने बताया ब्राह्मण समाज सदैव सभी समाजों को साथ में लेकर चलने वाला है एवं सभी समाजों का सम्मान करता है किंतु इस प्रकार की सोच रखने वाले लोगों के प्रति कड़ी कार्रवाई की मांग राजस्थान सरकार से करता है , कार्रवाई नहीं होने पर पूरे प्रदेश भर में ज्ञापन सौप सभी जिलों में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा ।।

admin
Author: admin